फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोर्ट परिसर में अधिवक्ता पर हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता पर हमला किए जाने का आरोप है। अधिवक्ता गीता उनियाल ने शहर कोतवाली में इस संबंध में शिकायत दी है।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में गीता उनियाल ने बताया कि वह सीनियर अधिवक्ता सुदेश उनियाल के साथ एक मुकदमे की पैरवी के लिए उपस्थित थीं। इसी दौरान मुकदमे के वादी देवेन्द्र शर्मा निवासी क्लेमेंटटाउन ने जिरह से इन्कार कर दिया।



आरोप है कि सीनियर अधिवक्ता के दूसरे न्यायालय में जाने के बाद देवेन्द्र शर्मा ने गीता उनियाल और अन्य जूनियर अधिवक्ताओं को बाहर बुलाया और सीनियर अधिवक्ता का नाम लेकर गाली-गलौज व अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने अधिवक्ता गीता उनियाल को जान से मारने की धमकी देते हुए थप्पड़ मार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे सीनियर अधिवक्ता सुदेश उनियाल से भी आरोपी ने न्यायालय के गेट पर मारपीट कर दी। इस हमले में अधिवक्ता को चोटें आईं। आसपास मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें बचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली नगर में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें