फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनावों में यहां भाजपा पर लगा संगीन आरोप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

Wed, 23 May 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : Election Commission
विज्ञापन

उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह थराली विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसा बांट रही है और यह पैसा हेलीकॉप्टर से लाया जा रहा है।

विज्ञापन


इस शिकायत को लेकर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सौजन्या से मिला और उनसे तत्काल कार्रवाई की मांग की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव में तैनात पर्यवेक्षक को चुनाव क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की उड़ानों की लागबुक जांचने के आदेश दिए। साथ ही उन्हें चुनावी जनसभाओं और प्रचार जत्थों की वीडियोग्राफी करने को भी कहा है।

दोपहर करीब डेढ़ बजे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ से उनके सचिवालय स्थित कक्ष में मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान, पूर्व विधायक राजकुमार, महेश जोशी, जगदीश धीमान, आशा टम्टा समेत कई अन्य नेता शामिल थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

क्राइम - फोटो : amar ujala
ज्ञापन में मुख्यमंत्री, भाजपा नेताओं और सरकार के मंत्रियों पर उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया। कहा गया कि सीएम द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हेलीकॉप्टर में वोटरों को प्रभावित करने के लिए भाजपा द्वारा वितरित की जा रही धनराशि लाई जा रही है। किसी भी अधिकारी द्वारा हेलीकॉप्टर की तलाशी नहीं ली जा रही है। धस्माना ने बताया कि सीईओ ने चुनाव पर्यवेक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि हेलीकॉप्टर की समुचित तलाशी होगी और वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

कांग्रेस को हार दिखाई देने लगी: भाजपा
कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए प्रदेश भाजपा ने पलटवार किया कि अपना चेहरा बचाने के लिए अब कांग्रेसी अनर्गल शिकायतें करने पर आमादा हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार दिखाई देने लगी है। इसलिए वह अब अपना चेहरा बचाने के लिए अनाप शनाप आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि पैसा बांटकर चुनाव को प्रभावित करना कांग्रेस का चरित्र है, भाजपा का नहीं।  

फ्लाइंग टीमों को तलाशी लेने के निर्देश हैं। कई स्थानों पर हेलीकॉप्टर जहां लैंड कर रहे हैं वहां  रास्तों की एप्रोच नहीं है। पर्यवेक्षक को निर्देश दिए हैं कि वह हेलीकॉप्टर की लागबुक की जांच कर लें। उससे उड़ान की अनुमति की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। जनसभाओं की वीडियोग्राफी के भी निर्देश दिए गए हैं।
- सौजन्या, मुख्य निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें