फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता पर शिक्षा अधिकारी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दफ्तर में मच गया हंगामा

Tue, 09 May 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : demo
विज्ञापन
डा. हरिराम आर्य इंटर कालेज कनखल का प्रबंधक बनने के लिए एक भाजपा नेता ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में घुसकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने अधिकारी को धमकाया और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। मुख्य शिक्षाधिकारी ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ सिडकुल थाने में छेड़छाड़ और गाली गलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


गुरुकुल कांगड़ी की आर्य विद्या सभा की ओर से संचालित डा. हरिराम आर्य इंटर कालेज में हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल दीनानाथ शर्मा प्रबंधक पद पर कार्यरत है।

गुरुकुल कांगडी के ही सहायक मुख्य अधिष्ठाता और भाजपा नेता नवनीत परमार ने सोमवार को जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्पा रानी वर्मा के कार्यालय पहुंचकर खुद को डा. हरिराम आर्य इंटर कालेज का प्रबंधक बनाने की बात कही।  सीईओ ने बताया कि उस पद पर दीनानाथ शर्मा कार्यरत हैं। वह प्रबंधक बनने के लिए मूल प्रस्ताव लेकर आएं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

आरोप है कि इस बात पर भड़क उठे भाजपा नेता और सहायक मुख्य अधिष्ठाता नवनीत परमार ने सीईओ को धमकाया और जमकर अभद्रता की। सीईओ का आरोप है कि अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। हो- हल्ला होने पर कर्मचारी एकत्र हो गए, तब भाजपा नेता ने मौके से खिसकना ही उचित समझा।

मंगलवार को सीईओ ने इस संबंध में सिडकुल पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सीईओ की ओर से भाजपा नेता के खिलाफ छेड़छाड़ समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसकी जांच कर रहे है।       
​
वहीं भाजपा नेता नवनीत परमार का कहना है कि कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगा है, उसकी रिकार्डिंग देखने पर सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएंगा। उन्होंने अभद्र भाषा एवं छेड़छाड़ के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें