फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: डिलीवरी के बाद बच्चा बदलने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल प्रबंधन ने जांच बैठाई

Fri, 28 Aug 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर आरोप लगाया कि उनका बच्चा बदलकर लड़के के बदले लड़की दे दी गई है। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
दून अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों पर एक महिला की डिलीवरी के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगा है। परिजनों ने हंगामे के बाद पुलिस से भी शिकायत की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जांच बैठाई है।जानकारी के मुताबिक 24 अगस्त की रात करीब 11 बजे प्रेमनगर निवासी सुमित की पत्नी नीरज ने नवजात को जन्म दिया था। स्वास्थ्यकर्मियों ने ओटी से निकलकर जानकारी दी कि आपको बेटी हुई है जबकि पर्चे पर बेबी बॉय दर्ज था। जब परिजनों ने पर्चे पर शिशु के लड़का होने की बात देखी तो वे भड़क गए।

विज्ञापन


परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर आरोप लगाया कि उनका बच्चा बदलकर लड़के के बदले लड़की दे दी गई है। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में परिजन पर्चा दिखाया रहे हैं। साथ ही एक महिला इंटर्न डॉक्टर से कहासुनी हो रही है। इसमें परिजन कह रहे हैं कि आप लोगों ने उनका बच्चा बदला है। हालांकि कि अमर इस तरह के किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

नहीं दिखाए सीसीटीवी कैमरे
परिजनों के अनुसार घटना के बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरे दिखाने की मांग की लेकिन उन्हें कैमरे दिखाने से मना कर दिया गया। उन्हें ओटी में भी नहीं जाने दिया गया था। परिजनों ने कहा कि डीएनए जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें