फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराएं सभी व्यापारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी राकेश वर्मा ने बुधवार को व्यापारी संगठनों से अपने कार्यालय में वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ व्यापारी ऐसे हैं। जिनकी वार्षिक बिक्री 20 लाख से अधिक होने के बाद भी उन्होंने अभी तक जीएसटी का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। उन्होंने सभी व्यापारियों से तत्काल रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।
विज्ञापन

दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने बताया कि अगर किसी ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो उसे इसके लिए कहा जाएगा। उन्होंने व्यापारियों को चेताया कि विभागीय सख्ती से पहले ही वह अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि विभाग सख्ती के मूड में है। इसलिए जिन व्यापारियों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वह रजिस्ट्रेशन करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें