फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के तीनों आरोपियों को 14 की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रिश्वत लेने के आरोपी आरटीओ के मुख्य सहायक और दो दलालों को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों को अब छह दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को आरटीओ की कुर्सी पर छह हजार रुपये की रिश्वत लेते एक दलाल को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद नेटवर्क की तह तक विजिलेंस ने पड़ताल की तो आरटीओ के मुख्य सहायक यशवीर सिंह बिष्ट और दलाल मोनू मलिक और मनु उर्फ संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को विजिलेंस टीम तीनों को विजिलेंस कोर्ट लेकर पहुंची थी। यहां न्यायालय ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें