फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी स्कूल 20 से 26 तक रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कांवड़ मेला को देखते हुए 20 से 26 जुलाई तक जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि धर्मनगरी समेत जनपद में कांवड़ मेला शुरू हो गया है, जो 26 जुलाई तक चलेगा। डीएम ने बताया कि आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रियों का जनपद में आवागमन अधिक बढ़ने और सड़क मार्गों में अधिक भीड़ होने के कारण बंद होने की संभावना बढ़ जाती है। इसको देखते हुए कांवड़ मेला अवधि में शांति व्यवस्था बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 20 से 26 जुलाई तक सभी सरकारी, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालय, संस्कृत विद्यालय, मदरसे और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया जाता है ।
इसलिए समस्त शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को निर्देश के अनुसार जनपद के सभी स्कूलों को बंद रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने जनपद के समस्त एसडीम और पुलिस अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती के साथ पालन कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि यदि कोई विद्यालय घोषित अवकाश के दिनों में खुला पाया जाता है तो उनके प्रधानाचार्य व प्रबंधक के खिलाफ की कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें