फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बर्फ की चपेट में प्रदेश के कई गांव, 5 जिलों में 12वीं तक सभी स्कूलों में कल रहेगी छुट्टी

Thu, 24 Jan 2019 05:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश ओर बर्फबारी के चलते जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 24 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।

विज्ञापन


वहीं भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में इंटर तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बृहस्पतिवार को भी छुट्टी घोषित की गई है। पिथौरागढ़ डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदांडे ने इस दौरान शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि, चमोली में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। बर्फबारी से जिले में 14 मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। 125 गांव अभी भी बर्फ की चपेट में हैं, ग्रामीण अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं।
विज्ञापन


बिजली लाइन पर बर्फ जमने से 70 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि बर्फबारी से ढके गांवों में रसद की आपूर्ति कर दी गई है। बारिश और बर्फबारी थमने के बाद अब सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

 जिले के दूरस्थ गांव पाणा और ईराणी में चार फीट बर्फ और रामणी गांव में ढाई फीट बर्फ जमी है। जोशीमठ बाजार में भी चार इंच तक बर्फ जमी हुई है। गांवों में पैदल रास्ते और सड़कों पर बर्फ जमी होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। पेयजल योजनाओं के पाइप में पानी जम जाने से ग्रामीण प्राकृतिक स्रोतों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।   

विज्ञापन

बर्फ से ढके गांव

जिले में जोशीमठ, पांडुकेश्वर, अरुड़ी, पटूड़ी, पूर्णा, चांई, मलारी, तपोवन, डुमक, कलगोठ, द्रोणागिरी, करछों, तुगासी, भल्लागांव, बमियाला, अनसूया, पाणा, ईराणी, झींझी, कुजौं-मैकोट, लासी, स्यूंण, ब्राह्मण थाला, मोहनखाल, देवर, देवस्थान, वल्ली, खन्नी, गुनियाला, नैल, नौली, गुणम, कलसिर, मसोली, डुंगर, बंगथल, किमोठा, तोणजी, डांडा, दिवालीखाल, भरारीसैंण, गैरसैंण, जंगलचट्टी, कुलियापानी, घनियाल, फरखंडे, महरगांव, सिलपाटा, धारगैर, मरोड़ा, अंदरपा, पांचाली, फजियाड़ा, ग्वालदम, मुंदोली, जैनबिष्ट, नलधुरा, डुंगरी, तलवाड़ी, थराली, देवाल, घेस, बलाण, वाण, लोहाजंग, रतगांव, कुन्नी, पारथा, कुराड़, थल, कांचुला, सकंड, श्रीकोट, छांतोली, सुतोल, कनोल, गैरी, पैरी, बूरा, धुरा, पडेरगांव, घुनी, रामणी, पगना, लुंतरा, चरबंग, जोखना, स्यांरी, बंगाली, सरपाणी, उस्तोली, बैरासकुंड, ल्वाणी, सुंग, कुंडी, मोख मल्ला,  आला, सेंती आदि। इन गांवों को जोड़ने वाले पैदल मार्ग भी बर्फ से ढक गए हैं।  

बर्फबारी से अवरुद्ध मार्ग
ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग हनुमानचट्टी से आगे बंद।  
रुद्रप्रयाग-मोहनखाल-पोखरी  
पोखरी-मोहनखाल-चंद्रनगर  
जोशीमठ-मलारी  
चमोली-मंडल-चोपता-ऊखीमठ  
घाट-रामणी  
घाट-सुतोल-कनोल  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें