प्रतियोगिता गत वर्ष की तरह ही इस बार भी हाकिम सिंह प्लाट पर होगी। प्रतियोगिता 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक होगी। इसमें पहलवान एवं सिने कलाकार स्व. दारा सिंह के भतीजे रणजीत सिंह भी शामिल होंगे।
अमृतसर के पहलवान बग्गा सरदार, हिमाचल प्रदेश के ठाकुर और लाला पहलवान, सोनीपत के बलजीत, गोरखपुर के मुन्ना सिंह उर्फ टाइगर, अंबाला के अजीती, पंजाब के मो. गनी, राजस्थान के ज्वाला सिंह और भूकंप, पंजाब के राहुल, गाजीपुर के हिटलर, हाथरस के छोटा खली, दिल्ली के जगदीश, अयोध्या के रवि शंकर दास, बरेली के सुरेंद्र और मनोज, बदायूं के भूरा, शाहजहांपुर के मस्तान, कलियर शरीफ के सारिक और सलमान पहलवान और नेपाल के देवा थापा अपने दांव दिखाएंगे।