फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: अखिल भारतीय ज्योतिष शोध संगोष्ठी में भाग लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह

Thu, 20 Sep 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह अमर सिंह ने की मुलाकात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय ज्योतिष शोध संगोष्ठी का आयोजन से पहले राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की। इसके बाद अमर सिंह प्राचीन श्रीसिद्धेश्वर महादेव मंदिर भी गए और भगवान भोलेनाथ का आर्शीवाद लिया।

विज्ञापन


जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के सानिध्य और उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आचार्य रमेश सेमवाल के संयोजन में किया जा रहा है। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद अमर सिंह भाग ले रहे हैं।

इसके अलावा देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित अजय भांबी, पंडित सुवेश सरमन, डॉ. एसएस रावत, डॉ. राजेश ओझा, पंडित सीताराम त्रिपाठी, डॉ. संजीव अग्रवाल सहित अनेक ज्योतिष विद्वान भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


संयोजक पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि दो सत्रों में होने वाली इस संगोष्ठी में भारत के राजनैतिक भविष्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुंडली पर चर्चा पर करने के साथ ही अन्य ज्वलंत विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करने के साथ साथ आम जनता भी ज्योतिषविदों को अपनी जन्म कुंडली दिखाकर अपने कष्टों का निवारण करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें