खुफिया एजेंसियों की इस रिपोर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु देर शाम झूलाघाट पहुंचे। उन्होंने सीमा का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलर्ट रहने और नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में नेपाल के पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की।
सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर गड़बड़ी की आशंका के संबंध में अलर्ट रहने का निर्देश मिला है। आतंकी घुसपैठ के लिए इस सीमा का उपयोग कर सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए झूलाघाट में सीमा का निरीक्षण किया गया। दस दिन का अलर्ट है। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर तैनात पुलिस जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
- रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़