स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम देखना है तो घर से निकलने के दौरान अपने साथ लिए सामान पर जरूर नजर डालें। काला छाता या बैग साथ है तो इसे घर पर ही छोड़ दें।
सुरक्षा के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पुलिस ने काले रंग को प्रतिबंधित कर दिया है। उधर, शहरभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व पुलिस ने जिले की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, धर्मशालाओं और होटलों में चेकिंग की गई। अधिकारियों ने खुफिया तंत्र को चौकस रहने के निर्देश दिए। पुलिस ने शहर से कई संदिग्धों को भी पकड़ा है।
उनसे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया खुफिया तंत्र को भी चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टी से कई भी काली चीज लेकर परेड देखने न आए।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें