फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटकों के बाद अलर्ट पर उत्तराखंड, SDRF तैनात

Wed, 08 Feb 2017 02:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
SDRF Uttarakhand - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड में भूकंप के झटकों के बाद शासन प्रशासन अलर्ट हो गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न जनपदों में एसडीआरएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी ने कहा कि सोमवार रात भूकंप के बाद मंगलवार भी भूकंप के झटके आए हैं। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ तहसील में था।

आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चमोली के पांडुकेश्वर व गौचर में 40, रुद्रप्रयाग में सोनप्रयाग, केदारनाथ व गौरीकुंड में 60, पिथौरागढ़ में 30, उत्तरकाशी में 70, बागेश्वर में 10, पौड़ी में 10, टिहरी में 30, नैनीताल में 10 एवं देहरादून में एसडीआरएफ के 40 जवानों की तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि भूकंप में रुद्रप्रयाग जनपद के दो लोगों के घायल होने के अलावा कही से कोई जान माल के नुकसान की सूचना नही है। उन्होंने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं समस्त जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। समस्त थानों, तहसील, समस्त विभागों के अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें