फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची महाकाली,  पिथौरागढ़ में अलर्ट जारी

Mon, 21 Aug 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण महाकाली का जलस्तर सोमवार को चेतावनी के निशान को पार कर गया है। इसके चलते प‌िथौगराढ़ में अलर्ट जारी कर द‌िया गया है।
विज्ञापन


धारचूला और मुनस्यारी में रविवार की रात भी मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से सभी छोटे नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इन नालों का पानी महाकाली में गिर रहा है। इस कारण सोमवार को महाकाली का जलस्तर 889.10 मीटर रहा।

यह चेतावनी के निशान से 10 सेमी अधिक है। गोरी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। जौलजीबी का जलस्तर सोमवार को 604.40 मीटर रहा। गोरी में चेतावनी का निशान 606.80 मीटर पर लगा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने सोमवार को फिर से अलर्ट जारी किया है। सभी तहसीलदार, एसडीएम, राजस्व निरीक्षकों से कहा गया कि नदी के किनारे लगातार निगरानी करें और किसी को भी नदी के किनारे न जाने दें। नदियों के किनारे स्थित आबादी को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

आपदा प्रबंधन विभाग ने पहले 20 अगस्त तक का ही अलर्ट जारी किया था लेकिन फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाने से नया अलर्ट जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तेज बारिश होगी और नदियों का जलस्तर बढ़ने लगेगा।

महाकाली में धारचूला से लेकर झूलाघाट तक के लोगों को सजग रहने के लिए कहा गया है। मानसून की बारिश का क्रम 15 सितंबर तक जारी रह सकता है। तब तक सभी विभागों को अतिरिक्त चौकसी करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें