फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Sat, 31 Jan 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून, गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बारिश, बर्फबारी की संभावना है। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार, अन्य स्थानों पर मौसम सूखा ही रहने के आसार हैं। दून में आंशिक बादल छा सकते हैं।
विज्ञापन


इस बीच, उत्तरकाशी और चमोली में ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक से तीन फरवरी तक हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। इसे देखते हुए दोनों जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की चेतावनी को देखते हुए उत्तरकाशी में जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई ने संबंधित विभागों के साथ ही आईटीबीपी एवं सेना के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वालों को भी विशेष एहतियात बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन


चमोली जिले में जिला आपदा प्रबंधन ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार से मंगलवार के बीच हिमस्खलन और निचले क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपदा अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह में नरम पड़े इंद्रदेव

उत्तराखंड में पूरे महीने सामान्य से 26 प्रतिशत ज्यादा बारिश रिकार्ड हुई, लेकिन आखिरी सप्ताह में इंद्रदेव नरम पड़ गए। बीती 22 जनवरी से लेकर 28 जनवरी के बीच प्रदेश में वर्षा में 22 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों पर भरोसा करें तो जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में सामान्य रूप से 14.7 मिलीमीटर केआस-पास बारिश होती है, लेकिन अबकी यह 11.2 मिलीमीटर दर्ज की गई।

वहीं, अगर जनवरी के पूरे महीने भर की बात करें तो साल के इस पहले महीने में बारिश की दर सामान्य रूप से  44.7 मिलीमीटर रहती है, लेकिन इस बार इसमें इजाफा हुआ है। यह 56.2 दर्ज की गई है। आईएमडी का आंकड़ा बीती एक जनवरी से 28 जनवरी तक कुल 26 प्रतिशत बारिश अधिक रिकार्ड होने की गवाही देता है।

अब आज से शुरू होने वाले फरवरी माह के सप्ताह के शुरू के चार दिन बादल, बारिश के नाम रहने की संभावना जताई जा रही है। विशेषकर आने वाली चार फरवरी को गरज-बरस के आसार बने हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें