फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: यहां इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम ने जारी किए आदेश

Wed, 12 Sep 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
alcohol shop - फोटो : demo pics
विज्ञापन

उत्तराखंड में यहां इस दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम ने इसे लेकर आदेश भी जारी किए हैं। दरअसल, सरोवर नगरी में 14 सितंबर से 19 सितंबर तक नैना देवी महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। 19 सितंबर को नैनीताल शहर में सभी तरह की शराब की दुकानें बंद रहेंगी। महोत्सव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। 

विज्ञापन


डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मेले का शुभारंभ 14 सितंबर को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा। 19 सितंबर को मेले के समापन के दिन मां नंदादेवी की शोभायात्रा (मां नंदा देवी का डोला) निकलेगी। शोभायात्रा शांतिपूर्वक और बिना किसी रुकावट के निकल सके, इसके लिए 19 सितंबर को नैनीताल शहर की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 

साथ ही क्लब, बार, होटल और रेस्टोरेंट भी पूरी तरह से बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह बंदी निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से शाम सात बजे के मध्य प्रभावी होगी। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट मेलाधिकारी अभिषेक रूहेला और जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार सिंह को आदेश का पालन कराने को कहा है। डीएम ने कहा कि शराब बंदी का कड़ाई से पालन कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें