फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माख्टी, क्यावा और नगऊ गांव में शराब पर पूर्ण पाबंदी

विज्ञापन
माख्टी बाजार में आयोजित बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
माख्टी बाजार क्षेत्र में बढ़ रही नशाखोरी पर सख्त कदम उठाते हुए ग्रामीणों ने क्षेत्र में शराब बेचने, खरीदने और सट्टे पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार को माख्टी बाजार में आयोजित बैठक में माख्टी, क्यावा और नगऊ गांव के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया।
विज्ञापन

निर्णय लिया कि यदि कोई क्षेत्र में नशीला पदार्थ बेचते और खरीदते पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही पकड़ कर राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। नशा पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने एक समिति का भी गठन किया। इसमें नगऊ गांव के बलदेव सिंह तोमर को अध्यक्ष, माख्टी गांव के सज्जू आर्य को महासचिव, गंभीर सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अमर सिंह, जगत सिंह धर्मदत्त जोशी, राजा राय, चंद्रशेखर को सदस्य मनोनीत किया गया। समिति ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में फेरी लगाने वाले लोगों पर भी रोक लगाई है।
समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि नशीले पदार्थों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के लिए सभी होटल और ढाबा संचालकों को दुकान में बैठाकर शराब पिलाने पर चेतावनी दी गई है। बताया कि क्षेत्र में तेजी से बढ़ता नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है। इसके चलते समिति को कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ा है। समिति लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाएगी।
विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र सिंह, कलम सिंह, अरुण तोमर, पूरण तोमर, नरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, केशर खन्ना, रघुवीर दास, अरविंद जोशी, चैतराम, लाखीराम, केदार सिंह, रणवीर सिंह, निर्मल, कृपाल, भोपाल दास, ताराचंद, दीवान सिंह, शूरवीर सिंह, रमेश खन्ना, बबलू, मंगतराम, मनोहर, चछमन सिंह, रितेश, गोपाल, रोशन, अषाडू, मुन्ना राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें