फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोतल एक, पीने वाले सात, बिगड़ गई बात

Thu, 24 Apr 2014 01:14 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बोतल एक, पीने वाले सात। बस, फिर क्या था पैग को लेकर हुई मारपीट माहौल खराब होता देख प्रत्याशियों के कुछ खास सर्मथकों ने स्थिति संभाली और किसी तरह बात को बढ़ने से रोका।
विज्ञापन


पढ़ें, गजब! हरीश ने लगाया बसपा विधायकों का जयकारा

चुनाव में अपनी नैय्या पार लगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। जहां सर्मथकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है वही कइयों को मदिरा भी मुहैया करायी जा रही है लेकिन ऐसे हथकंडे कई बार गले की हड्डी भी बन रहे हैं।

कई सर्मथक तो नशे मे धुत होकर आपे से बाहर हो जाते हैं। दूसरों से भी अभद्रता करते हैं। ऐसा ही एक नजारा बीती रात क्षेत्र में देखने को मिला।
विज्ञापन

आपस में चलने लगे लात-घूंसे

एक प्रत्याशी के कुछ सर्मथकों ने पहले जमकर शराब का सेवन किया। जब चढ़ गई तो उत्पात मचाना शुरू कर दिया।

मामला उस समय ओर गंभीर हो गया। जब शराब के एक पैग को लेकर इन सर्मथकों में आपस में ही लात घूसे चलने लगे। बताया जाता था कि बोतल एक थी, पीने वाले आधा दर्जन से अधिक थे।

मामला बिगड़ता देख प्रत्याशी के कुछ खास सर्मथकों ने पहले उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई और फिर उनकी खुशामद भी की। बमुश्किल मामले को शांत कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें