आरोप है कि पति ने पत्नी का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश भी की थी, जिसके बाद हालत गंभीर होने पर महिला का देहरादून के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था।
शुक्रवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान और महिला के भाई ने उसकी मौत की पुष्टि की है। देहरादून पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी रही थी।
खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत की जानकारी मिली है। उसके परिजन तहरीर देंगे तो पहले मामले की जांच की जाएगी।