फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आकृति तोमर बनीं सिविल जज जूनियर डिवीजन

Fri, 06 Nov 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। जौनसार बावर की ग्राम आरा निवासी आकृति तोमर का चयन सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर हुआ है। वर्तमान में वह कोटद्वार में सहायक अभियोजन अधिकारी के रूप में तैनात हैं। आकृति ने कक्षा 10 व 12 की पढ़ाई सेंट मैरीज कॉन्वेंट हरिद्वार से की है। उन्होंने देहरादून से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। उनके पिता श्याम सिंह तोमर हरिद्वार में संयुक्त निदेशक अभियोजन के पद पर कार्यरत हैं। मां अनीता तोमर गृहिणी हैं और छोटा भाई आर्यन तोमर भी एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। आकृति ने बताया कि उनका लक्ष्य शुरू से ही न्यायिक सेवा में जाने का था। उनके चयन से जौनसार बावर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें