फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रांता ने ठाकुरपुर को दी मात

Thu, 22 Aug 2013 01:12 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के पीआरडी ग्राउंड तपोवन में चल रही जिला फुटबॉल लीग में बुधवार को आक्रांता और शिवालिक ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


लीग का पहला मैच आक्रांता और ठाकुरपुर की टीम के बीच खेला गया। आक्रांता की टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज बनाए रखा। मैच के 13वें मिनट में गुरसागर ने गोल दागकर ठाकुरपुर की टीम को दबाव में ले लिया।

16वें मिनट में सुशील ने गोल दागा और आक्रांता की टीम 2-0 से आगे हो गई। मैच के 60वें मिनट में गुरसागर और 68वें मिनट में सुशील ने दोबारा गोल कर मुकाबला 4-0 आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, 70वें मिनट में ठाकुरपुर की ओर से दीपक ने गोल किया, लेकिन इसके बाद कोई गोल नहीं हो पाया। नतीजतन आक्रांता ने मुकाबला 4-1 से जीत लिया। दूसरे मैच में शिवालिक ने दून स्टार को 2-0 से हराया। शिवालिक की ओर से दोनों गोल सौरभ ने किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें