लाला नेमीदास मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग में मंगलवार को अक्रांता फुटबॉल क्लब (एफसी) और एक्सोडस एफसी ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
पवेलियन मैदान में आयोजित फुटबॉल ट्ूर्नामेंट में पहला मैच अक्रांता एफसी और विजय कैंट के बीच खेला गया। इसमें पहले हाफ में दोनों ही टीमों को गोल के लिए जूझना पड़ा। इसके बाद दूसरे हाफ में अक्रांता टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम पर बढ़त बनाई। अक्रांता ने 2-0 से मैच अपने नाम किया। इनमें शुभम बिष्ट ने 56वें और आकाश ने 59वें मिनट में एक-एक गोल दागा। वहीं, दूसरा मैच एक्सोडस एफसी व दून यूनाइटेड एफसी के बीच हुआ, जिसमें एक्सोडस एफसी 1-0 से विजयी रहा। टीम की जीत में हमा के एक गोल का योगदान रहा। बुधवार को पहला मुकाबला यूके पुलिस व देहरा इलेवन और दूसरा मुकाबला दून ईगल्स व यूनाइटेड गढ़वाल के बीच खेला जाएगा।