सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 31 अगस्त को एक दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर आएंगे।
प्रदेश महासचिव तजिंदर सिंह विर्क ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे।
संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में 13 जिलों के दो हजार सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क चल रहा है।