फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो हत्या को लेकर कांग्रेस पर बरसा अखाड़ा परिषद्, कह दी बड़ी बात

Thu, 01 Jun 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
akhara parishad
बुधवार को हर‌‌िद्वार में संपन्न हुई अखाड़ा पर‌िषद् की बैठक में संत समाज कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसा। इस दौरान देश में हो रही गौ हत्या को लेकर पर‌िषद् ने कांग्रेस पर पार्टी पर न‌िशाना साधा। इस दौरान पर‌िषद् के व‌र‌िष्ट संतों ने बड़ी बात कह दी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
akhara parishad
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केरल में सार्वजनिक रूप से गाय काटने की भर्त्सना करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि कांग्रेस गौहत्या बंदी का समर्थन करे अथवा तबाह हो जाए। 
विज्ञापन

3 of 6
इसके बाद भी वे शांत नहीं उन्होंने। उन्होंने यह तक कह डाला क‌ि कांग्रेस गऊ कटवाती रही तो आने वाले दिनों में पार्टी इतिहास में बदल जाएगी। कहा क‌ि देश में गौ हत्या केवल कांग्रेस ही करा सकती है। इसका खाम‌ियाजा उन्हें भुगतना होगा।  

4 of 6
आगे उन्होंने कहा क‌ि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज ही अयोध्या पहुंच गए हैं और एक ही वर्ष में राम लला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मंदिर के कार्य को रोकने की ताकत किसी में नहीं है। राम मंदिर के लिए यदि प्राणों का उत्सर्ग भी करना पड़ा तो संत समाज पूरी तरह तैयार है। 
विज्ञापन

5 of 6
अखाड़ा परिषद - फोटो : AmarUjala
वहीं उन्होंने बताया कि देश में 84 फर्जी शंकराचार्य हैं। अखाड़ा परिषद और संत समाज इनमें से किसी के साथ भी संबंध न रखे। केवल चार पीठें अधिकृत हैं और उन पर तीन शंकराचार्य विराजमान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akhara parishad
महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि राष्ट्र विरोधी कार्यों पर संतों की चुप्पी खतरनाक है। जब संतों की चुप्पी टूटती है तो यह न तो संत समाज और न ही देश के अच्छा होता है। इसल‌िए कांग्रेस अभी से संभल जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें