फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो दिन पहले निदेशक बने अजय नौडियाल सेवानिवृत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग : जीआईसी देवीखेत पौड़ी में प्रवक्ता के पद पर हुई थी पहली नियुक्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। बेसिक शिक्षा विभाग में दो दिन पहले निदेशक बने अजय नौडियाल सेवानिविृत्त हो गए। उन्होंने विभाग में 35 साल से अधिक की सेवा दी। जिनकी पहली नियुक्ति 17 जुलाई 2019 को जीआईसी देवीखेत पौड़ी में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के पद पद हुई थी। उनके सेवानिवृत्त होने पर बेसिक शिक्षा निदेशालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विदाई दी गई।
बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल शिक्षा विभाग में इससे पहले मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार, अपर निदेशक गढ़वाल, अपर निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा कुमाऊं, अपर निदेशक सीमैट सहित कई अहम पदों पर हर चुके हैं। उनके सेवानिवृत्त होने पर बेसिक शिक्षा निदेशालय में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों ने कहा, सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। विदाई समारोह में निदेशक एससीईआरटी बंदना गर्ब्याल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल सती, अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी, अपर निदेशक परमेंद्र सिंह बिष्ट, अपर निदेशक केएस रावत, सीईओ देहरादून विनोद ढौंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अपर निदेशक बृजमोहन सिंह रावत भी सेवानिवृत्त
अपर निदेशक बृजमोहन सिंह रावत भी सेवानिवृत्त हो गए हैं। दो दिन पहले उनकी संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक के पद पर पदोन्नति हुई थी। विभाग की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें विदाई दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें