फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में शूट होगी अजय देवगन की फिल्म

Wed, 23 Sep 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म की शूटिंग पहाड़ों की रानी मसूरी में करेंगे। मंगलवार को वह फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने मसूरी पहुंचे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह अजय देवगन अपनी टीम के साथ लाल टिब्बा स्थित चार दुकान पहुंचे और चाय की चुस्कियां लेने के बाद शूटिंग की अनुमति लेने छावनी कार्यालय गए।

यहां उनके साथ छावनी उपाध्यक्ष महेश चंद और सभासद रमेश कनौजिया और अभय बिजल्वाण मौजूद रहे। अजय देवगन ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के लिहाज से मसूरी और उत्तराखंड बेहद खूबसूरत जगह है।

यहां पर फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। अजय ने लाल टिब्बा में सिस्टर बाजार, बोथवेल बैंक समेत कई स्थानों का भ्रमण किया। हालांकि दिनभर छायी धुंध और कोहरे के चलते वे गनहिल नहीं जा सके। मसूरी के बाद अजय अपने साथियों के साथ कैंपटी फॉल भी गए। बुधवार को अजय यहां से उत्तरकाशी के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें