फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में उठा हवलदार राजेंद्र सिंह की गुमशुदगी की मामला, सांसद अजय भट्ट ने की ये मांग

Tue, 04 Feb 2020 10:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सांसद अजय भट्ट ने उठाई सकुशल वापसी की मांग, विदेश मंत्री से भी की मुलाकात
विज्ञापन
सैनिक हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फ में फिसलने से लापता हुए उत्तराखंड मूल के सैनिक हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी की गुमशुदगी का मामला मंगलवार को लोकसभा में उठा। नैनीताल लोकसभा के सांसद अजय भट्ट ने शून्यकाल के दौरान समूचे सदन का इस मामले की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात भी की।

विज्ञापन


भट्ट ने लोकसभा में कहा कि उत्तराखंड सैन्य बहुल प्रदेश है। सैनिक राजेंद्र सिंह का आज तक कोई पता नहीं है। उनके परिजन व कई सामाजिक संगठन चिंतित हैं। बहुत से लोग उनकी सकुशल वापसी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से अपील है कि शीघ्र ही उनकी खोजबीन कर उनके परिजनों को अवगत कराया जाए।

Trending Videos

सैनिक राजेंद्र की सकुशल हो वापसी 

हरिद्वार में पहाड़ी महासभा ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सेना के जवान राजेंद्र सिंह नेगी को सकुशल वतन वापस लाने की मांग की। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। 

मंगलवार को पहाड़ी महासभा के बैनर तले कई लोग सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि सेना के वीर सपूत राजेंद्र सिंह नेगी बार्डर पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान बर्फ में फिसलने के कारण वह पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए। वो पाकिस्तान के कब्जे में हो सकते हैं। उन्हें भी विंग कमांडर अभिनंदन की भांति वापस लाने के लिए केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।
 
विज्ञापन

मानसिक परेशानियां झेल रहे हैं राजेंद्र सिंह के परिजन

उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह के परिजन मानसिक परेशानियां झेल रहे हैं। डॉ. हरिनारायण जोशी ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने में भारतीय सैनिक कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उनके साहसऔर बल पर ही देशवासी चैन की सांस लेते हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा राजेंद्र सिंह नेगी की वापसी को गंभीर प्रयास होने चाहिए।
 
इस मौके पर हिमांशु बहुगुणा, महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी, जनहित सेवा समिति के गौरव रसिक, गोपाल कृष्ण बडोला, जेपी बडोनी, तरुण व्यास, पार्षद विवेक उनियाल, विजय ग्वाड़ी, मनोज रावत, अनिल भास्कर, दीपक पांडेय, आकाश भाटी, विपिन पेंवल, आशीष रावत, आनंद भट्ट, दीप तिवारी, दीपक जखमोला, योगेंद्र नेगी, रवि बहादुर, अभय राजपूत, कार्तिक राजपूत, आकाश राजपूत आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें