फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं सीएम पद की रेस में नहीं हूं - अजय भट्ट

Sat, 18 Feb 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ajay bhatt - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दावा जताया कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है, लेकिन उन्होंने खुद को सीएम पद की रेस से बाहर करार दिया है।
विज्ञापन


सीएम चेहरे के सवाल पर भट्ट ने कहा कि पार्टी के पास कई योग्य नेता हैं, जिसका चुनाव विधायक और केंद्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने साफ किया कि पार्टी किसी भी निर्दलीय या अन्य दल से गठबंधन के लिए वार्ता नहीं कर रही। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए भट्ट ने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए एक आईएएस अधिकारी को रिटायरमेंट से पहले सेवाविस्तार देने सहित कई अपराधियों को पैरोल, बड़ी संख्या में खनन और बार के लाइसेंस जारी किये हैं।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भटट् ने कहा कि  परिवहन सचिव को रिटायरमेंट से पहले सेवा विस्तार देकर विभाग से पीके टीम के 70 वाहनों को बिना रोक टोक के प्रदेश् में इधर उधर जाने के आदेश करा लिए। चुनाव जीतने के लिए शराब माफिया को पौड़ी, सतपुली, देवप्रयाग और भीमताल में शराब के बॉटलिंग प्लांट लगाने के परमिट किस मंशा से दिए गए। इसी प्रकार खनन के सैकड़ों पट्टे नियम तोड़ कर दिए गए, जबकि 90 बार के लाइसेंस जारी किये।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सचिवालय जाकर फाइलें निपटाई जो संदेहास्पद हैं, जिसका चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिये। आयोग से फाइलें के तथ्य सार्वजनिक करने की मांग भी भट्ट ने की। पत्रकार सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, महामंत्री नरेश बंसल, खजान दास, प्रदेश प्रवक्ता विरेंद्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी डा. देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, चुनाव आयोग समिति संयोजक पुनीत मित्तल मौजूद रहे।

एक लाख करोड़ दिया पीके को!
कांग्रेस पर आक्रामक हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उपाध्याय जो भाजपा के चुनाव प्रचार खर्च पर सवाल उठा रहे हैं, वे बताएं कि उनकी पार्टी ने प्रशांत किशोर को पार्टी ने एक लाख करोड़ रुपये दिए। उनसे जब दोबारा पूछा तो उन्होंने कहा कि एक लाख करोड़ ही दोहराया। लेकिन पार्टी ने बाद में विज्ञप्ति जारी कर संशोधित कर एक हजार करोड़ कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें