उधर, आईएसबीटी के पास वाई-शेप फ्लाईओवर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इस महीने के अंत तक इसका कार्य भी पूरा होने की उम्मीद है। यह फ्लाईओवर चालू होने के बाद हरिद्वार रोड की तरफ से सहारनपुर-दिल्ली जाने वाला यातायात ऊपर से ही गुजर सकेगा। इससे आईएसबीटी पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।
अजबपुर फ्लाईओवर कार्य पूरा हो गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे। इसके बाद फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, मार्च के अंत तक आईएसबीटी के पास वाईशेप फ्लाईओवर का कार्य भी पूरा हो जाएगा।
-हरिओम शर्मा, सीईओ नेशनल हाईवे