फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूनवासियों को जाम के झाम से मिलेगी निजात, आज से अजबपुर फ्लाईओवर पर भरें फर्राटा

Tue, 05 Mar 2019 07:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अजबपुर फ्लाइओवर का उद्घाटन करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
विज्ञापन

आज से देहरादून की जनता को हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर जाम के झाम से छुटकारा मिल जाएगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अजबपुर फ्लाईओवर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। आज से इस पर वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन


सीईओ नेशनल हाईवे हरिओम शर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर का कार्य पूरा हो गया है। इस फ्लाईओवर के बनने से आईएसबीटी से रिस्पना पुल तक का सफर आसान हो जाएगा। जिससे लोग जाम में नहीं फंसेंगे। 

बता दें, अजबपुर फ्लाईओवर की लागत करीब 70 करोड़ रुपये है। जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, वह इसे करीब 50 करोड़ रुपये में बना रही है।

विज्ञापन

अजबपुर फ्लाइओवर
ऐसे में विभाग को जो भी धनराशि बचेगी, उसे अन्य निर्माण कार्यों पर खर्च किया जाएगा। फोरलेन फ्लाईओवर की लंबाई करीब 900 मीटर है। उधर, आईएसबीटी के पास वाई-शेप फ्लाईओवर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है।

इस महीने के अंत तक इसका कार्य भी पूरा होने की उम्मीद है। यह फ्लाईओवर चालू होने के बाद हरिद्वार रोड की तरफ से सहारनपुर-दिल्ली जाने वाला यातायात ऊपर से ही गुजर सकेगा। इससे आईएसबीटी पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें