उत्तराखंड की एक और बेटी ने इतिहास रचते हुए सेना में उत्तराखंड का झंडा बुलंद किया है। इस बार दून की बेटी ऐश्वर्या बिष्ट ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) परीक्षा में युवतियों में आल इंडिया टॉप किया है।
पढ़ें, धर्म और राजनीति दोनों में महाराज का दबदबा
यूपीएससी की ओर से हाल में अंतिम चयन सूची जारी की गई है। अब ऐश्वर्या आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इसके बाद वह सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कमीशन प्राप्त करेंगी।
दिल्ली से की है स्नातक की पढ़ाई
मूलत: रानीपोखरी और वर्तमान में दून के लक्ष्मी रोड, डालनवाला निवासी ऐश्वर्या ने 10वीं और 12वीं दिल्ली के सेंट पॉल्स एकेडमी से पास की।
पढ़ें, देश भर में नमो-नमो करेंगे सतपाल महाराज
दिल्ली विवि के हिंदू कालेज से बीएससी केमिस्ट्री आनर्स पास करने के बाद उन्होंने फरवरी 2013 में सीडीएस की परीक्षा दी। इस परीक्षा में देशभर से हजारों युवतियों ने भाग लिया था।
पढ़ें, दोस्त के कहने पर महाराज ने पहना भगवा चोला
पहले ही प्रयास में वह शार्टलिस्ट हो गई। इसके बाद दिसंबर 2013 में इलाहाबाद में एसएसबी (सर्विस सलेक्शन बोर्ड) से 52 युवतियों की अंतिम सूची जारी की गई। इसमें ऐश्वर्या बिष्ट पहले पायदान पर रही।
बेटी ने किया परिवार का नाम रोशन
ऐश्वर्या के पिता सुनील बिष्ट देहरादून में शेयर कारोबारी हैं, जबकि मां मीना बिष्ट गृहिणी। छोटा भाई अनुभव बिष्ट 10वीं का छात्र है। मां मीना बिष्ट ने कहा कि ऐश्वर्या में बचपन से ही सेना में जाने की ललक थी।
पढ़ें, पीडीएफ के हाथ है उत्तराखंड सरकार की चाबी
परिवार ने भी हमेशा उसका सपोर्ट किया। यही कारण है कि ऐश्वर्या ने आज परिवार का नाम रोशन किया।
नाना रहे हैं सेना में
अब ऐश्वर्या सेना में अधिकारी बनने जा रही है तो घरवाले खुशी से वह फूले नहीं समा रहे हैं। बताया कि ऐश्वर्या के नाना बीजे ठाकुर सीमा सुरक्षा बल में एरिया ऑर्गेनाइजर पद से रिटायर हुए हैं।
'आत्मविश्वास से मिलती है कामयाबी'
ऐश्वर्या ने बताया कि उनके लिए पहले ही प्रयास में सीडीएस जैसी कठिन परीक्षा में पार पाना आसान नहीं था। देशभर से हजारों लड़कियां इस परीक्षा में बैठती हैं।
पढ़ें,बगावत रोकने को मैदान में उतरे भाजपाई दिग्गज
अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान पर पूरी पकड़ से उनकी सीडीएस परीक्षा पार हुई, जबकि एसएसबी में इंटरव्यू के दौरान बेहद आत्मविश्वास और ईमानदारी से दिए गए जवाबों से उन्हें कामयाबी मिली।
पढ़ें, कांग्रेस में नाराजगी, चुनाव से भाग रहे दिग्गज
सामान्य ज्ञान और नवीनतम घटनाक्रम की जानकारी के लिए उन्होंने दैनिक समाचार पत्र पढ़ने पर फोकस किया। एसएसबी में मनोवैज्ञानिक परीक्षा के साथ ही शारीरिक मापदंड में भी पास होना पड़ता है।
दौड़ का कर रही अभ्यास
ऐश्वर्या ने बताया कि ओटीए, चेन्नई में कठिन प्रशिक्षण होगा। एसएसबी में उन्हें दस मिनट में दो किलोमीटर दौड़ने का अभ्यास करने के लिए कहा गया था। इन दिनों वह इसकी तैयारी में जुटी है।