फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airlift: सड़क बंद होने से आदि कैलाश में फंसे यात्रियों को किया एयरलिफ्ट, सुरक्षित धारचूला पहुंचाया

Sun, 17 Jul 2022 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

भारी बारिश और बोल्डर गिरने से कारण चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क मालपा और पेलस्ती में दो दिन से बंद चल रही है। इस कारण ओम पर्वत के दर्शन कर लौट रहे आदि कैलाश के 25 यात्री समेत 15 अन्य लोग बूंदी में फंसे हुए थे।  एसडीएम नंदन कुमार ने कहा कि हेली सेवा से पांच उड़ान के बाद यात्रियों को सुरक्षित धारचूला पहुंचा दिया गया है। 
विज्ञापन
यात्रियों को किया एयर लिफ्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश और बोल्डर आने से व्यास घाटी के तवाघाट-लिपुलेख सड़क मालपा और पेलस्ती में बंद हो गई है। इस कारण आदि कैलाश यात्रियों के 17 वें दल के 25 यात्री और अन्य 15 लोग दो दिनों से बूंदी में फंस गए थे। स्थानीय प्रशासन ने फंसे हुए यात्रियों को हेली सेवा (एयर लिफ्ट) के जरिये धारचूला पहुंचाया। यात्रियों के दल में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


भारी बारिश और बोल्डर गिरने से कारण चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क मालपा और पेलस्ती में दो दिन से बंद चल रही है। इस कारण ओम पर्वत के दर्शन कर लौट रहे आदि कैलाश के 25 यात्री समेत 15 अन्य लोग बूंदी में फंसे हुए थे।

 एसडीएम नंदन कुमार ने कहा कि हेली सेवा से पांच उड़ान के बाद यात्रियों को सुरक्षित धारचूला पहुंचा दिया गया है। इसके लिए गुजरात के दिलीप कुमार और अन्य यात्रियों ने एसडीएम और जिला प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन


धारचूला हेलीपैड में पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट और मनीष सिंह रेस्क्यू कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं। उधर, तवाघाट-लिपुलेख सड़क के बंद होने से सीमांत के ग्रामीणों और सुरक्षा एजेंसियों को दिक्कत हो रही है। लोगों ने बंद सड़कों को जल्द खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें