पत्र का जवाब तक नहीं देता यूकाडा
सूत्रों के मुताबिक केदारनाथ यात्रा में हेलिकॉप्टर की उड़ान को लेकर जिला प्रशासन ने यूकाडा को कई पत्र भेजे हैं, लेकिन इनका जवाब नहीं मिलता। बीते वर्षों में जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों ने स्वयं भी इस बात को स्वीकार किया है कि यूकाडा और डीजीसीए हेलिकॉप्टर सेवा को लेकर किसी की नहीं सुनता है। स्थिति इस कदर है कि, वर्ष 2019 में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा केदारनाथ यात्रा में हेलिकॉप्टर की नीची उड़ान को लेकर संबंधित कंपनियों को 32 नोटिस जारी कि थे, लेकिन एक का भी जवाब नहीं मिला।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: यात्रा में अब तक 56 तीर्थयात्रियों की मौत, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 27 ने तोड़ा दम
केदारनाथ यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा के बेहतर और सुरक्षित संचालन के लिए यूकाडा व डीजीसीए को जिला प्रशासन के माध्यम से पत्र भेजा गया है। साथ ही हेली कंपनियों को उड़ान का समय और निश्चित शटल को लेकर भी निर्देशित किया गया है। - राहुल चौबे, नोडल अधिकारी हेलिकॉप्टर सेवा केदारनाथ व जिला पर्यटन अधिकारी रुद्रप्रयाग