फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से शुरू हुई विमान सेवा के पहले ही दिन आड़े आया खराब मौसम, दिल्ली में उतारना पड़ा प्लेन

Sat, 05 Jan 2019 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
हवाई सेवा का शुभारंभ करते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
विज्ञापन

देहरादून एयरपोर्ट को हवाई सेवा के जरिए कुमाऊं मंडल से जोड़ने के लिए शुक्रवार से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून व पंतनगर के लिए हवाई  सेवाओं की शुरुआत कर दी गई है। सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। 42 सीटर एयर इंडिया का यह विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 3:05  मिनट पर पंतनगर के लिए लिए उड़ान भरेगा। 

विज्ञापन


देहरादून से पंतनगर के लिए शुक्रवार को शुरू हुई पहली उड़ान के आड़े खराब मौसम आ गया। दो हजार मीटर से कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के चलते देहरादून से उड़ा एयर इंडिया की उड़ान पंतनगर हवाई अड्डे पर नहीं उतर पाई। इसके चलते सवारियों को लेकर विमान दिल्ली एयरपोर्ट में लैंड करना पड़ा। एयरलाइंस ने वहां यात्रियों को उनके गंतव्य पहुंचाने के लिए समुचित व्यवस्था। 

इस हवाई सेवा के शुरू होने से महज 50 मिनट में ही पंतनगर पहुंचा जा सकेगा, जबकि सड़क मार्ग से सात घंटे से अधिक समय लगता है। देहरादून से पंतनगर के लिए किराया 1663 रुपये निर्धारित किया गया है। जिसके लिए आप ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

यह सेवा सप्ताह में चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि इन हवाई सेवाओं की शुरुआत से यातायात में सुलभता आएगी, साथ ही देश विदेश से आने वाले यात्रियों का समय बचेगा। 

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता को सस्ती यात्रा मिल सकेगी। जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पन्त और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। 

बता दें कि देहरादून एयरपोर्ट से वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ के लिए सेवाएं संचालित हैं। अब यह पंतनगर से भी जुड़ गया है। जल्द ही यहां से पिथौरागढ़ के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें