फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 16 नवंबर से शुरू होगी पिथौरागढ़- हिंडन- देहरादून के बीच हवाई सेवा

Sun, 10 Nov 2019 11:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दो नवंबर से बंद हवाई सेवा 16 नवंबर से एक बार फिर शुरू होगी। विमान की मरम्मत कार्य के कारण इन दिनों हवाई सेवा बंद पड़ी है। हेरिटेज एविएशन ने भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत 11 अक्तूबर 2019 से गाजियाबाद के हिंडन और देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए विमान सेवा प्रारंभ की थी।

विज्ञापन


9 सीटर विमान सुबह हिंडन से पिथौरागढ़ आने के बाद देहरादून यात्रियों को ले जा रहा था। दोपहर में देहरादून से पिथौरागढ़ लौट कर शाम को पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से हिंडन के लिए उड़ान भर रहा था।

हवाई सेवा प्रारंभ होने से लोगों को काफी राहत मिल रही थी। उनका सफर आसान हो रहा था, लेकिन 2 नवंबर को हवाई सेवा पर एक बार फिर ब्रेक लग गया। इससे पहले 14, 15 अक्तूबर को भी हवाई सेवा में ब्रेक रहा था। नवंबर 2018 में देहरादून और पंतनगर के लिए पिथौरागढ़ से विमान सेवा शुरू की गई थी।
विज्ञापन


9 फरवरी को पंतनगर से पिथौरागढ़ आते समय विमान में आई खराबी के बाद यह सेवा अक्तूबर तक बंद रही थी। विमान सेवा में बार-बार आ रहे व्यवधान के कारण हवाई सेवा को लेकर लोगों में हर समय संशय बना रहता है।

हेरिटेज एविएशन एक ही विमान से हिंडन और देहरादून के लिए यात्रा संचालित कर रहा है। लोगों की मांग है कि हवाई सेवा में और विमान लगाने चाहिए। कम से कम 20 सीटर विमान पिथौरागढ़ से दिल्ली, देहरादून और पंतनगर के लिए उड़ाना चाहिए।

इधर, हेरिटेज एविएशन ने 16 नवंबर से एक बार फिर हवाई सेवा प्रारंभ करने की तैयारी की है। इसके लिए बुकिंग साइट खोल दी गई है। फिलहाल, 31 दिसंबर तक की बुकिंग की जा रही है। अब विमान 16 नवंबर को ही हिंडन से पिथौरागढ़ आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें