फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़-देहरादून के बीच हवाई सेवा आज से शुरू, दिन में दो बार फ्लाइट भरेगी उड़ान

Fri, 13 Sep 2019 03:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

 सात माह के इंतजार के बाद नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून के लिए हवाई सेवा फिर शुरू हो गई है। शुक्रवार को हेरिटेज कंपनी का नौ सीटर विमान देहरादून से नौ यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ पहुंचा। वहीं, पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए पहली फ्लाइट से आठ यात्री गए। 

विज्ञापन


सुबह के समय कम दृश्यता होने से विमान निर्धारित समय से चार घंटे देरी से पिथौरागढ़ पहुंचा। शुक्रवार को 17 यात्री देहरादून गए, जबकि 9 यात्री पिथौरागढ़ आए। कुल 26 यात्रियों ने हवाई सेवा का लाभ उठाया। केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि शीघ्र ही आठ अक्तूबर से पंतनगर और दिल्ली के लिए भी नैनीसैनी से सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

बृहस्पतिवार को हुई थी ट्रायल लैंडिंग  
फरवरी से बंद पड़ी नैनीसैनी हवाई पट्टी से दोबारा विमान सेवा शुरू करने को लेकर कंपनी और प्रशासन के बीच लगातार बातचीत चल रही थी। पहले आठ सितंबर से हवाई सेवा शुरू होनी थी लेकिन तैयारियों में कुछ कमियों के चलते 13 सितंबर से हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए बृहस्पतिवार को विमान ने ट्रायल लैंडिंग की थी। 
विज्ञापन


चार घंटे देरी से नैनीसैनी पहुंची फर्स्ट फ्लाइट 
पिथौरागढ़। शुक्रवार को विमान को देहरादून से सुबह 7.55 बजे पर टेकऑफ कर 8.50 बजे नैनीसैनी पहुंचना था, लेकिन बादल छाए रहने और कम दृश्यता के कारण फ्लाइट चार घंटे देरी से 12.20 बजे पिथौरागढ़ पहुंची। 15 से 19 घंटे का सफर 50 मिनट में तय कर पिथौरागढ़ पहुंचे यात्रियों के चेहरों पर काफी खुशी देखी गई।

यहां से विमान आठ यात्रियों को लेकर 12.42 बजे देहरादून रवाना हुआ। देहरादून से दूसरी फ्लाइट दोपहर बाद 2.34 बजे नैनीसैनी पहुंची। यहां से फिर नौ यात्रियों को लेकर विमान 3.05 मिनट पर देहरादून के लिए उड़ा।  इस अवसर पर एसडीएम तुषार सैनी और हेरिटेज एविएशन के नैनीसैनी स्टेशन इंचार्ज मिलाप सिंह धामी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें