फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एयरपोर्ट और सहस्त्रधारा हेलीपैड पर एयर इंटेलीजेंस टीम तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIलोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयकर विभाग और एयरपोर्ट प्रशासन ने पुख्ता की तैयारी
I
I
I
Iलोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही आयकर विभाग और जौलीग्रांट एयरपोर्ट प्रशासन ने अपनी तैयारियों को पुख्ता कर ली हैं। नोडल अधिकारी नीतू भंडारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट व सहस्त्रधारा हेलीपैड पर आयकर विभाग की एयर इंटेलीजेंस टीम तैनात कर दी गई है। आयकर विभाग के अधिकारी एयरपोर्ट पर निर्वाचन संबंधी कैश या बहुमूल्य धातु पकड़े जाने पर उनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

I
I
I
Iबैठक में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डिप्टी कमांडेंट ने कहा कि वाणिज्यिक हवाई अड्डों के प्रयोग और एटीसी चार्टर्ड विमान या हेलीकॉप्टर के लैंडिंग संबंधी जानकारी राज्य के सीईओ एवं जिले में डीईओ को यथाशीघ्र या आधा घंटा पहले दी जाएगी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल सभी विमानों की लैंडिंग, उड़ान भरने, यात्रियों की संख्या, माल सूची, रूट प्लान का रिकार्ड रखेगा। इसकी सूचना विमान लैंड करने के तीन दिन के अंदर सीईओ एवं डीईओ को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में सहायक कार्यकारी अधिकारी डीएन सरस्वती, आबिद अली, एनपीएस मंग, संगीता धानिक आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें