फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बच्चे के एडमिशन के चक्कर में कहीं लग ना जाए चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIएडमिशन के नाम पर साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतें अभिभावक
I
I
I
Iइन दिनों विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में बच्चे के एडमिशन के चक्कर में कहीं चूना न लग जाए। इसके लिए अभिभावकों को बच्चों का प्रवेश कराते समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। साइबर ठग एडमिशन का साझा देकर अभिभावकों को शिकार बनाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं।
I
I
I
Iबदलते समय और तकनीक के साथ साइबर ठग भी हर रोज नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। साइबर विशेषज्ञ अभिभावकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। साइबर विशेषज्ञ अरविंद गुप्ता ने कहा, साइबर ठग रोज नए-नए तरीकों का प्रयोग कर लोगों को चूना लगा रहे हैं। ऐसे में लगभग सभी निजी विद्यालयों में भी प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। सलाह देते हुए कहा, संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले एक बार स्कूल प्रबंधन से उसकी जानकारी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iएडमिशन के लिए लगभग सभी निजी विद्यालयों में ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ऐसे में सभी स्कूल प्रबंधन को सूचित किया जा चुका है कि ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में प्रवेश से पहले अभिभावकों को उसकी पूरी जानकारी दी जाए। - डॉ. प्रेम कश्यप, अध्यक्ष, प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें