फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई-देहरादून-वाराणसी के लिए जल्द शुरू होगी एयर इंडिया की हवाई सेवा, ये रहेगा शेड्यूल

Tue, 17 Sep 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मुंबई-देहरादून-वाराणसी के लिए 28 सितंबर से हवाई सेवा शुरू की जाएगी। एयर इंडिया सप्ताह में बुधवार और शनिवार को हवाई सेवा संचालित करेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि धार्मिक नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार से श्रद्धालु कम समय में बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के उड्डयन सलाहकार कैप्टन दीप श्रीवास्तव ने बताया कि मुंबई-देहरादून-वाराणसी के लिए एयर इंडिया ने हवाई सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। 28 सितंबर से यह हवाई सेवा शुरू होगी।

26 अक्तूबर तक एयर इंडिया सप्ताह में दो दिन यानि बुधवार और शनिवार का सेवा का संचालन करेगा। इसके बाद समय सारिणी दोबारा से निर्धारित कर हवाई सेवा बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीएम ने हवाई सेवा शुरू करने के लिए एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी का आभार व्यक्त किया है। जून माह में एयर इंडिया प्रबंध निदेशक ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से भेंट की थी। इस दौरान देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं बढ़ाने पर चर्चा हुई थी।

केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत देहरादून से देश के कई शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। हाल ही में देहरादून से पिथौरागढ़ हवाई सेवा भी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने का निर्णय लिया है। जिससे आने वाले समय में जौलीग्रांट से कई देशों के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें