फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के प्लेन का टायर पंचर, उड़ान रद्द

Sat, 15 Oct 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
एअर इंडिया - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट शुक्रवार को 27 यात्रियों को लेकर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंची तो प्लेन का टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन प्लेन वापसी में दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सका, जिससे 46 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी समय पर टैक्सी कैब का भी इंतजाम नहीं कर सकी। यात्रियों को चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने अथॉरिटी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। अथॉरिटी प्रबंधन का कहना है कि कुछ यात्रियों को कैब से दिल्ली भेज दिया गया है। शनिवार सुबह फ्लाइट भेजी जाएगी, शेष यात्री उससे रवाना होंगे।

बता दें कि एयर इंडिया का 72 सीटर विमान सप्ताह में चार दिन (मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार) को यहां आता है और उसी दिन शाम चार बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। आपात स्थिति में टैक्सी कैब के लिए एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से करार किया गया है, इसके बावजूद समय पर कैब का इंतजाम न होने से सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें