फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से हैदराबाद और बेंगलुरू के लिए 15 जुलाई से शुरू होगी हवाई सेवा, ये रहेगा शेड्यूल

Thu, 09 Jul 2020 07:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को चलेगी फ्लाइट
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हैदराबाद और बेंगलुरू के लिए 15 जुलाई से हवाई सेवा शुरू होगी। एयर इंडिया की ये फ्लाइट सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को चलेगी। हैदराबाद और बेंगलुरू के हवाई सेवा से जुड़ने से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एयर इंडिया के चेयरमैन से देहरादून से बेंगलुरू, हैदराबाद के लिए हवाई सेवा शुरू करने का आग्रह किया था। सीएम के नागरिक उड्डयन सलाहकार कैप्टन दीप श्रीवास्तव ने बताया कि 15 जुलाई से देहरादून से बेंगलुरू व हैदराबाद के लिए हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी।

इसकी डीजीसीए से अनुमति मिल गई है। हैदराबाद से सुबह सात बजे फ्लाइट चल कर 9.15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी। देहरादून से सुबह 10.15 बजे फ्लाइट बंगलुरू के लिए चलेगी और 12 बजकर 45 मिनट पर बेंगलुरू पहुंचेगी। बेंगलुरू से यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे चलकर तीन बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें