फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद के फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिमांशु बिष्ट डेढ़ महीने से लापता

Tue, 17 Dec 2019 09:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एयर फोर्स एकेडमी हैदराबाद में फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिमांशु बिष्ट अक्टूबर से प्रशिक्षण स्थल से अनुपस्थित चल रहे हैं। वायु सेना की ओर से उनकी तलाश के लिए पुलिस से संपर्क किया गया है। अस्कोट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अस्कोट के देवल गांव निवासी हिमांशु बिष्ट (27) पुत्र स्व. कुंवर सिंह बिष्ट ने 21 जून 2014 को हैदराबाद में कमीशन लिया। 27 अक्टूबर से वह अनुपस्थित चल रहे हैं। वायु सेना की ओर से उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है।

वायु सेना अधिकारियों ने अस्कोट पुलिस को उनकी ढूंढखोज के लिए पत्र भेजा है। थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि उन्हें वायु सेना हेडक्वार्टर से पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हिमांशु के पिता कुंवर सिंह और मां देवकी बिष्ट की छह वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। देवल निवासी चाचा तारा सिंह बिष्ट और मनोहर सिंह बिष्ट हिमांशु के लंबे समय से अनुपस्थित होने से बेहद चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें