फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल बाद मसूरी में अपने स्कूल पहुंचे एयर चीफ मार्शल धनोआ, छात्रों से साझा की मन की बात

Wed, 08 May 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वायु सेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ 50 साल बाद मंगलवार को मसूरी के सेंट जॉर्ज कॉलेज पहुंचे। धनोआ भी इसी स्कूल के छात्र रह चुके हैं। वे छात्रों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए व हमेशा सच्चाई की राह पर चलना चाहिए। छात्रों को अपने भविष्य के निर्माण के लिए मेहनत करनी चाहिए और हमेशा जीवन में कुछ करने के सपने देखने चाहिए। जीवन में कोई भी प्रोफेशन चुनें उसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर लें और दृढ संकल्प लेकर मेहनत करें।

विज्ञापन


सच की राह कठिन भले ही होती है, लेकिन कामयाबी जरूर दिलाती है। उन्होंने  कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं वह उनके पिता की देन है। पिता ने ही उनको एयर फोर्स में भर्ती होने के लिए प्रेरित कर सपने दिखाए थे।

बता दें कि धनोआ भी इस स्कूल के छात्र रह चुके हैं। वे साल 1969 में स्कूल से पासआउट होकर राष्ट्रीय इंडियन मिलेट्री कॉलेज (आरआइएमसी) पहुंचे थे। मंगलवार को स्कूल पहुंचे एयर चीफ मार्शल ने कहा कि 50 साल बाद अपने स्कूल आकर उन्हें बेहद सुखद एहसास हो रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा की आज वे बेहद खुश हैं की जिस कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की आज उसी कॉलेज में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का मौका मिला। वही लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट भी सेट जॉर्ज  कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं, उन्होंने 1972 से 78 में यहां से पास आउट किया। आज वे भी काफी खुश नजर आए।

Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान एयर चीफ मार्शल ने अपने स्कूलों दिनों के अनुभव छात्रों से साझा किए और शिक्षक ब्रदर कैरल, कक्षाध्यापिका वुड व उनके पति मिस्टर वुड के प्रति भी आभार भी जताया। इसके पहले कॉलेज के प्रिंसिपल टॉमी ब्रदर वर्गीज ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट ने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारे स्कूल के इतने अच्छे स्टूडेंट्स है जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों वायु सेना, थल सेना आदि में अच्छा काम किया। एयर चीफ मार्शल वीरेंद्र सिंह धनोआ के नेतृत्व में दुश्मन देश को करारा जवाब दिया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम के दौरान एयर चीफ मार्शल के कार्यों, उपलब्धियों व स्कूल जीवन पर आधारित पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन, दिया गया। सेंट जॉर्ज कॉलेज के छात्रों व निर्मला कॉलेज की छात्राओं ने वंदना व स्वागत गीत, सूफ़ी कलाम, देशभक्ति की कविता मोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर आधारित नाट्य प्रस्तुत दी।

इस मौके पर भूतपूर्व निदेशक पंजाब पुलिस परमदीप सिंह गिल, मसूरी नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, कॉलेज के सुपीरियर ब्रदर कैरल, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर अरनेस्टमार्टिन व अन्य अतिथि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें