उन्होंने बताया कि इस दीक्षांत समारोह को भी पिछले बार की तरह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए समारोह के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाना है। इससे कोरोना या इससे मिलते जुलते संक्रमित पाए जाने वाले लोगों को कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने बताया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 पीएचडी, पीजी, एमबीबीएस 2013, 2014, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल देकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि कुल 252 विद्यार्थियों को डिग्री दी जानी है।
साथ ही 132 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी दिए जाने हैं। इस अवसर पर डीन प्लानिंग लतिका मोहन, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल, कानूनी सलाहकार प्रदीप पांडे आदि उपस्थित थे।