फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aiims Rishikesh: वार्षिक उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, कहा-समस्याओं से घबराएं नहीं, हल करने पर ध्यान दें

Thu, 07 Sep 2023 05:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

सीएम ने कहा कि भगवान ने आपको लोगों की सेवा करने के लिए मार्ग दिखाया है। अपने आगे आने वाली समस्याओं से घबराएं नहीं, बल्कि इस तरह सोचें कि भगवान ने आपको इसे हल करने के लिए चुना है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव 'पाइरेक्सिया 2023' में भाग लिया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान ने आपको लोगों की सेवा करने के लिए मार्ग दिखाया है। अपने आगे आने वाली समस्याओं से घबराएं नहीं, बल्कि इस तरह सोचें कि भगवान ने आपको इसे हल करने के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि जी-20 के आयोजन हमारे देश के कोने-कोने में हुए हैं। इससे पूरी दुनिया ने हमारे देश की काबीलियत, विशिष्टता और संस्कृति को देखा है।

विज्ञापन


Vikasnagar: सीएम धामी नए हरिपुर घाट का किया शिलान्यास, जनसभा में बोले- मां यमुना ने बुलाया इसलिए चला आया

उन्होंने छात्र-छात्राओं को सुझाव दिया कि पायरेक्सिया से हम एक नई शुरुआत कर सकते हैं। छात्र एक स्पेशल गेस्ट के रूप में किसी गरीब बस्ती में जाएं और वहां के बच्चों को पढ़ाएं। आपको देखकर बच्चों में प्रेरणा का भाव आएगा और वह भी आप जैसे बनने का लक्ष्य रखेंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें