फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगी एम्स की प्रवेश परीक्षा, अभ्यर्थी पहले ध्यान से पढ़ लें ये जरूरी दिशा-निर्देश

Sat, 25 May 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

25 व 26 मई को होने जा रही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से रोका जा सकता है।

विज्ञापन


एम्स के मुताबिक परीक्षा कक्ष में केवल उसी वक्त तक एंट्री होगी, जो टाइम एडमिट कार्ड पर लिखा गया है। इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में गर्मी के हिसाब से हल्के रंग के कपड़े पहनकर जाना होगा।

किसी भी अभ्यर्थी को हैट, कैप या स्कार्फ पहनने की अनुमति नहीं होगी। ओरिजनल एडमिट कार्ड के साथ फोटोयुक्त आईडी जरूरी है। इसमें स्कूल, कोचिंग संस्थान की दी हुई आईडी या फिर आधार कार्ड की फोटोकॉपी स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में यह प्रवेश परीक्षा देहरादून, हल्द्वानी और रुड़की में आयोजित होगी। बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी का कहना है कि एम्स की प्रवेश परीक्षा में समयबद्धता काफी अहम है।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर केवल यह लेकर जाना है

इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के अलावा सामान्य ज्ञान और लॉजिकल थिंकिंग भी परखी जाएगी। अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन परीक्षा में एक सुविधा प्रश्न की भाषा को लेकर भी रहेगी।
 
अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, ओरिजनल फोटो आईडी प्रूफ (पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त मार्कशीट) और एक ताजा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ। एडमिट कार्ड या फोटोयुक्त आईडी प्रूफ के न होने पर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।

किसके कितने सवाल आएंगे
परीक्षा में फिजिक्स के 60, केमिस्ट्री के 60, बायोलॉजी के 60 प्रश्नों के अलावा जनरल नॉलेज के 10 और एप्टीट्यूड एवं लॉजिकल थिंकिंग के 10 सवाल पूछे जाएंगे। यह पहली ऐसी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। इसमें मेडिकल विषयों के अलावा जनरल नॉलेज के प्रश्न भी पूछे जाते हैं। यह सभी सवाल साढ़े तीन घंटे में हल करने होंगे।

इतने अंक लाने हैं जरूरी
सामान्य : 50 प्रतिशत
ओबीसी : 45 प्रतिशत
एससी/एसटी : 40 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें