फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में खुलेगा एआईसीटीई का क्षेत्रीय कार्यालय व अकादमी, 200 से ज्यादा संस्थानों को होगा फायदा

Tue, 05 Mar 2019 07:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
aicte
विज्ञापन

उत्तराखंड में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई) की अकादमी और क्षेत्रीय कार्यालय खुलेगा। रविवार को ग्राफिक एरा में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे एआईसीटीई के वायस चेयरमैन डॉ.एमपी पुनिया ने यह जानकारी दीं। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार से जमीन देने की बात की जाएगी।

विज्ञापन


एआईसीटीई के तहत उत्तराखंड के 200 से अधिक इंजीनियरिंग और प्रोफेशनल संस्थान मान्यता प्राप्त हैं। इन सभी संस्थानों को अपने काम करवाने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर के चक्कर काटने पड़ते हैं, जबकि उत्तराखंड में सीबीएसई, ऋण वसूली अभिकरण (डीआरटी) सहित कई केंद्रीय संस्थानों के कार्यालय खुल चुके हैं।

रविवार को ग्राफिक एरा विवि पहुंचे डॉ.पुनिया ने बताया कि जल्द उत्तराखंड में क्षेत्रीय कार्यालय और प्रशिक्षण अकादमी खोली जाएगी।

विज्ञापन

इस अकादमी में प्रदेशभर के इंजीनियरिंग व प्रोफेशनल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अकादमी के माध्यम से हर वर्ष या दो साल के अंतर में उद्योगों में आने वाली नई तकनीकी और परिवर्तन से भी शिक्षकों को रूबरू कराया जाएगा।

एआईसीटीई के कार्यालय अभी यहां हैं मौजूद
दिल्ली मुख्यालय, कानपुर, चंडीगढ़, कोलकाता, गुवाहाटी, मुंबई, तिरुवनंतपुरम, बंगलूरू, हैदराबाद, चेन्नई, भोपाल, वडोदरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें