कैबिनेट मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर पिछले तीन दिन से जारी अटकलों पर विराम लग गया है। सीएम हरीश रावत ने देर शाम मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया।
विज्ञापन
शासन से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री नवप्रभात को परिवहन, खनन के अलावा सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन , जनसेवा, सतर्कता, सामान्य प्रशासन और सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को कृषि, कृषि शिक्षा, विपणन, पर्वतीय इलाकों में चकबंदी, चारा एवं चारागाह विकास, रेशम विकास, ग्राम्य तालाब विकास जैसे विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
सीएम रावत में विभागों के बंटवारे में तीन कैबिनेट मंत्रियों यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह पंवार और पीडीएफ कोटे के मंत्री दिनेश धनै का कद थोड़ा बढ़ा दिया है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को आपदा प्रबंधन, प्रीतम सिंंह पंवार को उद्यान और दिनेश धनै को चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सीएम रावत ने संस्कृति विभाग दिनेश धनै से लेकर अपने पास रख लिया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ज्यादातर विभाग कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी को सौंपे गए है। जबकि पूर्व मंत्री सुरेंद्र राकेश के विभाग नवप्रभात को दिए गए हैं।
धनै और प्रीतम सिंह पंवार को मिला इनाम
दिनेश धनै
- फोटो : file photo
सूत्रों की मानें तो सीएम रावत ने पीडीएफ कोटे के मंत्रियों दिनेश धनै और प्रीतम सिंह पंवार के विभागों में बढ़ोतरी कर उन्हें उपकृत करने की कोशिश की है। कारण कि ये दोनों मंत्री सियासी संकट के दौरान तमाम राजनीतिक प्रलोभनों को दरकिनार कर सीएम रावत, सरकार के साथ न सिर्फ मजबूती से खड़े रहे, वरन विपक्षी भाजपा पर जमकर हमला भी बोला।
दूसरी ओर विभागों के बंटवारे को लेकर शपथ ग्रहण समारोह के बाद तमाम राजनीतिक मायने निकाले जा रहे थे। कई मंत्रियों को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं उनके कद में कोई कमी न कर दी जाए। सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चाएं रहीं कि सीएम रावत विभागों के बंटवारे का मुद्दा लटका सकते हैं। लेकिन सीएम ने तमाम कयासों को दरकिनार करते हुए विभागों का बंटवारा कर उन पर विराम लगा दिया।
1- सीएम हरीश रावत --संस्कृति
2- नवप्रभात --परिवहन, खनन के अलावा सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन , जनसेवा, सतर्कता, सामान्य प्रशासन और सचिवालय प्रशासन
3- राजेंद्र सिंह भंडारी -कृषि, कृषि शिक्षा, विपणन, पर्वतीय इलाकों में चकबंदी, चारा एवं चारागाह विकास, रेशम विकास, ग्राम्य तालाब विकास
4- दिनेश धनै --पर्यटन, युवा कल्याण, तीर्थाटन प्रबंधन और धार्मिक मेला के अलावा चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार
5- यशपाल आर्य --राजस्व, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, सहकारिता, तकनीकी शिक्षा के अलावा आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार