कृषि उत्पादन मंडी समिति ने परिसर में फुटकर की दुकान लगाने वाले पांच व्यापारियों को नोटिस जारी किया है। मंडी समिति फुटकर व्यापारियों को पहले भी दो नोटिस जारी कर चुकी है।
वहीं व्यापार मंडल विकासनगर के अध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि मंडी परिसर और गेट के आसपास करीब 30 दुकानें खुली हुई हैं। मंडी में दुकान लगाने वाले फुटकर व्यापारी ग्राहकों को बाजार से कम दामों में फल और सब्जियां मुहैया करवाते हैं। उन्होंने कहा कि जब मंडी में फुटकर में सब्जी और फल मिलेगी तो कोई बाजार से खरीदारी क्यों करेगा। इसलिए बाजार में फल-सब्जी का फुटकर व्यापार करने वाले 70-80 लोगों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा अगर मंडी में फुटकर दुकानें बंद न की गईं तो व्यापारी हित में आंदोलन किया जाएगा।
I
I
Iमामला संज्ञान में है। ऐसी पांच दुकानों को चिह्नित किया गया था। सभी दुकानदारों को दुकान हटाने के लिए दो नोटिस दिए जा चुके है। अंतिम नोटिस जारी कर दिया जाएगा। अगर दो सप्ताह के भीतर दुकानें न हटाई गई तो मंडी प्रशासन कार्रवाई करेगा। आढ़तियों से भी फुटकर सामान न बेचने के लिए बातचीत की जाएगी। - अनिल जैन, अध्यक्ष, कृषि उत्पादन मंडी समिति, विकासनगरI