फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कृषि मंडी समिति पदाधिकारियों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। गोसेवा समिति ने कृषि मंडी समिति के पदाधिकारियों को गोसेवा में दिए जा रहे सहयोग के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि मंडी समिति के पदाधिकारियों ने गोसेवा कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


साहिया क्षेत्र में सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित गोवंश को आश्रय देने के उद्देश्य से क्षेत्र के युवाओं ने करीब तीन वर्ष पूर्व गोसेवा समिति का गठन कर गोशाला की स्थापना की थी। गोशाला में 70 से अधिक गोवंश हैं। गाेशाला के संचालन में कृषि मंडी समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी योगदान के लिए मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मंडी समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान गोसेवा समिति के अध्यक्ष राकेश चौहान, कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, वरिष्ठ नागरिक सुशील कुमार, मनोज पंवार, अनुज अग्रवाल, अश्विनी गर्ग, मनोज गुप्ता, भीम दत्त वर्मा, मोहन लाल शर्मा, कुंदन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें